जंगीपुर से डॉ0 वीरेंद्र यादव व जमनिया से ओमप्रकाश सिंह सपा प्रत्याशी घोषित

गाजीपुर। सपा ने गुरुवार को एक और प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जिसमें गाजीपुर की 2 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। सूची के मुताबिक जमानिया विधानसभा से एक बार फिर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि जंगीपुर विधानसभा से डॉ वीरेंद्र यादव सपा प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। दोनों ही नेताओं के नामों की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। वहीं लोगों को बाकी 5 विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार है। वही बलिया जनपद के फेफना विधानसभा से संग्राम यादव बासडीह से रामगोविंद चौधरी को मिला है।कुल सपा ने गुरुवार को 56 प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित की।