दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता मिला शव

खानपुर :गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत तोगापुर निवासिनी विवाहिता आचंल गौड़(23) पत्नी रिशु गौंड की संदिग्ध परिस्थितियों में दुप्पटे के सहारे पंखे से लटकता हुआ शव मिला है। आजमगढ़ जिले के तरवां थाने के जियापुर की आचंल का शव उसके ससुराल तोगापुर के पति रिशु पुत्र भुल्लन गौंड के कमरे से उसी के दुप्पटे के सहारे सीलिंग पंखे से लटकता हुआ मिला। भाई आदर्श गौंड की शिकायत पर सास आशा देवी और घर के चार पुरुषों पर मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया है। लिखित शिकायत के अनुसार दो वर्ष पूर्व ब्याही गई आचंल को दो लाख की दहेज के लिए ससुराल वाले बराबर प्रताड़ित कर रहे थे। जिसे पूरा नही किये जाने पर गला घोंटकर मार दिए है।