तमलपुरा में हुए वृद्ध हत्याकांड का खुलासा

गाज़ीपुर, मोहम्दाबाद(ख़बरें)। एक दिन पूर्व मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के तमलपुरा गांव में खून से लतपत मिले वृद्धि के मौत का खुलासा मंगलवार को मोहम्मदाबाद पुलिस ने खुलासा कर बड़ी कामयाबी हासिल की। आपको बता दें कि मुहम्मदाबाद पुलिस ने इस घटना में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू भी बरामद किया गया। मालूम हो कि बीते सोमवार को घर के आंगन में अच्छेलाल निषाद का लहूलुहान शव बरामद हुआ था। जिस की गला रेत कर हत्या की गई थी। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह के आदेश के बाद मामले के वांछित लोगों की तलाश में जुटी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मुकदमे से अभियुक्तगण प्रवीण कुमार पुत्र राजकुमार, राजकुमार पुत्र मोतीलाल, राजनारायण पुत्र मोतीलाल और नवीन कुमार पुत्र राजकुमार समस्त निवासीगण ग्राम तमलपुरा थाना मुहम्मदाबाद महादेवा मन्दिर के पहले रामचबूतरे के पास है जो कही भागने के फिराक मे है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र टीम के साथ महादेवा मन्दिर के पहले रामचबूतरे के पास दबिश देकर चारों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नवीन कुमार ने बताया कि जिस चाकू से मैने अच्छेलाल की हत्या की है उसे अपने घर के बाउन्ड्री के अन्दर बने छप्पर मे कहीं छिपाकर रखा है। जिसे अभियुक्त ने स्वयं बरामद कराया। घटना करने के दौरान अभियुक्त नवीन कुमार यादव द्वारा धर पकड़ के कारण हत्या मे प्रयुक्त चाकू से ही उसके दाहिने हाथ की अंगुलियो मे चोट आ गयी थी। घटना के बाद अपने घर जाते समय अभियुक्त का खून टपकता हुआ अभियुक्तों के घर तक आया था। कोतवाल अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपियों में दो पुत्रों समेत पिता और उसका भाई भी शामिल है। आरोपी की लड़की से मृतक के लड़के का अवैध प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।