भांवरकोल:क्षेत्र के शहीद संस्मरण इंटर कालेज शेरपुर खुर्द मे दिवंगता सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर दिवंगता गायिका के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया है ।मौके पर उपस्थित प्रधानाचार्य डॉ0 राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लता मंगेशकर ने भारतीय संगीत और भारतीय संस्कार दोनों का हमेशा ख्याल रखा। वह सच्चे अर्थों में भारतीय थीं। वह लंबे अरसे तक याद की जाती रहेंगी। उन्होंने अपने स्वर के माध्यम से जो पहचान कायम की है वह सदियों सदियों तक अमर रहेंगी।
मौके पर नारायण उपाध्याय, निरहू राम,अमित कुमार, अनिल कुमार दुबे, विजेंद्र सिंह,तंसु राय, गौरव पांडेय, उमेश पटेल,अर्पित श्रीवास्तव, कृष्णा मोहन गुप्ता, संजय यादव, नित्यानंद ,सुनील राय, आदि लोग थे
