मुहम्मदाबाद। भारतीय जनता पार्टी मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को हरिहरपुर में विधायक अलका राय के द्वारा विधि विधान पूजा अर्चना के बाद किया गया । इस मौके पर दूरदराज से सभी पार्टी कार्यकर्ता हजारों की संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक अलका राय ने कहा कि आप सभी क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद के चलते ही विधायक बनी हूं । उन्होंने कहां की जनता का आशीर्वाद ही मेरा बल एवं पूजी है आप जनता जनार्दन के आशीर्वाद से ही मैं इस इलाके से गुंडा वाद एवं आतंकवाद से लड़ रही हूं मैं भरोसा दिलाना चाहती हूं कि आप लोगों के मान सम्मान के लिए आगे भी इसी तरह से इन माफिया वादी ताकतों से लड़ती रहूंगी। हमारे पति पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्णानंद राय भी इस इलाके के मान सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। अलका राय के भाऊक उद्बोधन के बाद कार्यकर्ताओं ने स्वर्गी कृष्णानंद राय अमर रहे के नारों से पूरा परिसर गुंजन मान कर दिया।पूर्व पीसीएस अधिकारी मनोज राय ने अलका राय के समर्थन में कार्यकर्ताओं से विजयश्री दिलाने की अपील की। पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शंकर राय ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं जोश भरते हुए योगी एवं मोदी की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से एक बार पुनः इलाके में कमल लाते हुए अलका राय को दोबारा विधायक बनाने की जोरदारअपील की। भाजपा के युवा नेता पीयूष राय ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधानसभा के प्रभारी जयपाल सिंह भावर कोल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना, दीपक शर्मा शशांक राय सतीश राय ओम प्रकाश उपाध्याय राजेंद्र चौधरी कृपा शंकर राय अनिल निषाद अनूप शर्मा रामाशीष कुशवाहा मगला यादव आदि लोग उपस्थित रहे अध्यक्षता कैप्टन अनिरुद्ध राय एवं संचालन रामजी गिरी ने किया।
