मुहम्मदाबाद, गाजीपुर। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी है।लंबे समय से लोग इंतजार में थे कि बसपा गाजीपुर की मुहम्मदाबाद से किसे टिकट देती है।क्योंकि यहां से सपा के सिबगतुल्लाह अंसारी चुनाव लड़ रहे हैं, भाजपा ने मुहम्मदाबाद से अलका राय को टिकट दिया है. वहीं बहुजन समजा पार्टी ने मुहम्मदाबाद से बसपा के कद्दावर नेता रहे वीरेंद्र राय के पुत्र माधवेंद्र राय को टिकट देकर सिबगतुल्लाह अंसारी के सामने कड़ी चुनौती पेश की है।
बसपा केंद्रीय चुनाव समिति ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जहूराबाद विधानसभा सीट से शादाब फातिमा को टिकट दिया है।इसके अलावा जंगीपुर विधानसभा सीट से डॉ मुकेश सिंह, जमानियाँ से परवेज खान, गाजीपुर से राजकुमार सिंह गौतम, जखनियां से रुदल कुमार गौतम, सैदपुर से डॉ विनोद कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है. बता दें कि यूपी में 7 चरणों में चुनाव होने हैं. पहले चरण के लिए 10 फरवरी को 58 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है जबकि दूसरे चरण के तहत 55 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा।
