मुहम्मदाबाद ।बसपा केंद्र नेतृत्व द्वारा रविवार शाम को जारी प्रत्याशी सूची में 378 मुहम्मदाबाद विधानसभा से स्वर्गीय वीरेंद्र राय के पुत्र माधवेंद्र राय का नाम आते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने कुण्डेश्वर स्थित बसपा कार्यालय में एकत्रित होकर एक दूसरों को मुंह मीठा कराते हुए हुए खुशियाँ बांटी।
इस मौके पर बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब राम ने बहन मायावती के प्रति आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह बहन जी ने साफ़ सुथरी छवी वाले युवा नेता माधवेंद्र राय पर भरोसा जताया ठीक उसी तरह मुहम्मदाबाद की जनता 10 मार्च को माधवेंद्र राय को विधायक बना कर बहन मायावती जी के भरोसे को कायम रखते हुए उनके हाथों को मजबूत कर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से बहन जी को ऐतिहासिक पांचवीं मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।
