बच्चों के विकास की पहली पाठशाला परिवारहोता है–विपुलेंद्र प्रताप सिंह

गाजीपुर । जनपद के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर में ‘बच्चे के सर्वांगीण विकास में समाज परिवार एवं शैक्षणिक संस्थानों का महत्व विषयक गोष्ठी ” का आयोजन किया गया।गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि और प्रमुख वक्ता विपुलेंद्र प्रताप सिंह स्कूल के प्रबंध निदेशक हर्ष राय ,हिमांशु राय द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया ।


: इस अवसर पर मुख्य अतिथि विपुलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चे की विकास के क्रम में प्रथम पाठशाला परिवार होता है और माता पिता प्रथम गुरु होता है जहां से बच्चा संस्कार सीखता है।इसके बाद शिक्षण संस्थान का नम्बर आता है जहाँ से बच्चा अक्षर ज्ञान और प्रतिभा का विकास करता है फिर समाज का दायित्व उसके ऊपर आता है और परिवार तथा बिद्यालय से प्राप्त ज्ञान से समाज मे सफल जीवन ब्यतीत करता है । उन्होंने बिद्यालय की व्यवस्था तंत्र की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे विद्यालय की स्थापना करके जहाँ क्षेत्र के लोगों के बच्चों को अच्छी शिक्षा का मौका दिया है वहीं महान पुण्य का कार्य किया है ।
इस अवसर पर बिद्यालय के हर्ष राय , हिमांशु राय मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियो को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । गोष्ठी को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्याम राज तिवारी, अंजनी सर ,भाजपा नेता कृष्णा नन्द राय ,सम्पूर्णानन्द उपाध्याय, हिमांशु राय , बाराचवर ब्लाक प्रमुख बिजेंद्र सिंह ,जनार्दन राय ,शिव प्रताप राय ,हर्ष राय ने भी सम्बोधित किया ।इस अवसर पर बिद्यालय के उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लट्ठुडीह के ग्राम प्रधान विद्या शंकर राय तथा संचालन विद्यालय के छात्र प्रत्युष राय व अमित राय ने किया ।इस अवसर पर विद्यालयके निदेशक हर्ष राय ,हिमांशु राय,प्रधानाचार्य प्रेरणा राय , सत्यनारायण राय ,विनोद राय गुड्डू ,कृष्णा नन्द राय ,हिमांशु राय ,ओम प्रकाश कुशवाहा ,मिंकू राय ,दिवाकर पांडेय, गुड्डू राय व विद्यालय परिवार के साथ क्षेत्र केअन्य गणमान्य व्यक्ति भारी संख्या में उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के अंत मे प्रबन्ध निदेशक हिमांशु राय ने आगन्तुकों के प्रति आभार ब्यक्त किया ।