युवा कल्याण अधिकारी के पद ग्रहण करने पर जताई खुशी

मुहम्मदाबाद: क्षेत्र के चंदनी गाव निवासी नीतीश कुमार राय युवा कल्याण अधिकारी के पद देवरिया में कार्यभार ग्रहण किया। इसकी जानकारी होने पर चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर ,शुभचिंतकों व ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी।एक दूसरे को मिठाईया व फोन कॉल पर बधाईया दिन भर देने में जुटे रहे। वही चंदनी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने बताया कि असफलता से घबराए नही क्योकि निरंतर प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलेगी हम इस विश्वास के साथ कार्य करें कि हमे भी अवश्य ही साफ मिलेगी।प्रबन्धक नवीन कुमार राय ने बताया कि नीतीश राय शुरुआत के प्राथमिक से ही पढ़ने में होनहार थे। अपने कड़ी मेहनत के बदौलत पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण किया। श्री राय आईआईटी बीएचयू से मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई की है। और बाल्वो कम्पनी मैनेजर के पद पर कार्यरत्त रहे।इसके बाद उनका चयन युवा कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है। वही नीतीश ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि विभागीय योजनाओं जैसे युवक मंगल दलों का गठन,ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता , सांस्कृतिक कार्यक्रमो ,युवा नेतृत्व प्रशिक्षण आदि योजनाओं में तेजी लाई जाएगी।ग्रामीण क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदानों को विकसित करने का काम किया जायेगा।