
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर):क्षेत्र के सुरतापुर स्थित चंदनी पब्लिक स्कूल के सीबीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट के घोषित रिजल्ट में मुहम्मदाबाद निवासी सुखमान सिंह पुत्र स्वo सतवीर सिंह 93.4 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शेरपुर के रहने वाले दुर्गेश राय पुत्र स्व शैलेंद्र कुमार राय 88 प्रतिशत दूसरे स्थान हासिल किया ।

वही तीसरे स्थान पर चंदनी गाव निवासी नित्यानंद राय पुत्र सुरेश चंद्र राय ने 84 प्रतिशत अंक पर पाकर तीसरे स्थान अर्जित किया है।विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।विद्यालय के प्रबंधक नवीन कुमार राय ,प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने सफल छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किए।
