हाईस्कूल के टॉपरो ने बढ़ाया स्कूल का मान
प्रबन्धक व प्रधानाचार्य ने दी टॉपरों को बधाई

मुहम्मदाबाद: सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम शुक्रवार की दोपहर घोषित हुआ । परीक्षा का परिणाम आते ही क्षेत्र के मेधावियों में खुशी की लहर फैल गई । सीबीएसई हाईस्कूल के परिणाम में इस बार रिवरडेल ग्लोबल स्कूल जयनगर में हाई स्कूल मेधावियों ने अधिकतम 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कुमार दिव्यांश ने प्रथम स्थान हासिल करने में सफलता प्राप्त की है । वही मयंक राय 90.3 प्रतिशत पाकर दूसरे स्थान अर्जित किया। और प्रांजल श्रीवास्तव ने 88.8 प्रतिशत पाकर तीसरे स्थान प्राप्त हुआ है।और विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।छात्रों की इस कामयाबी पर विद्यालय परिवार के साथ ही छात्र – छात्राओं के परिजनों व शुभचिंतकों में खुशी व्याप्त है । विद्यालय के बच्चों के उत्तम प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबन्धक वरुणा नारायण सिंह व प्रधानाचार्य मेघा माल्या ने सभी अभिवावकों एवं बच्चों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी शिक्षकों एवं बच्चों को उत्तम परिणाम के लिए बधाई दी ।
