हाईस्कूल में सीपीएस की सोनाली राय ने मारी बाजी

मुहम्मदाबाद : सीबीएसई का परीक्षा परिणाम शुक्रवार की देर दोपहर घोषित हुआ। जनपद में संचालित चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा।हाईस्कूल में चंदनी पब्लिक स्कूल की छात्रा चंदनी गाव निवासी सोनाली राय पुत्री भानुप्रताप राय ने सर्वाधिक 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल को टॉप किया। वहीं दूसरे स्थान पर माढूपुर निवासी शिवेश तिवारी पुत्र महेश तिवारी ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। और अवथही निवासी श्रुति राय पुत्री सन्तोष राय 82.प्रतिशत पाकर तीसरे स्थान अर्जित किया।स्कूल के निदेशक नवीन कुमार राय व प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने शिक्षकों एवं छात्रों को एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया एवं शुभकामनाएं एवं बधाई दी।शिक्षकों व छात्रों के कठिन परिश्रम और लगन के लिए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने अभिवावकों के सहयोग की भी सराहना की और कहा की परीक्षा परिणाम सकारकत्मक्ता को बढ़ावा देता है और अधिक परिश्रम से आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने अभिवावकों और बच्चों को सलाह दी की तुलनात्मकता से बचें। इस