एo केo इंटरनेशनल स्कूल मुहम्मदाबाद में जैद खान ने किया टाप

मुहम्मदाबाद: क्षेत्र के ए के इंटरनेशनल स्कूल में हाईस्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। शत प्रतिशत रिजल्ट आने पर विद्यालय के निदेशक कहकशा बेगम व प्रधानाचार्य अभिषेक राय प्रबंधक नेहाल अहमद खान व डायरेक्टर नावीद नेहाल खान ने परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रकट की

बता दे कि सीबीएसई द्वारा रिजल्ट निकलते ही हाईस्कूल के छात्र छात्राओं का विद्यालय परिसर में पहुंचने और प्रधानाचार्य व प्रबंधक से आशीर्वाद ग्रहण करने का सिलसिला शुरू हो गया था। हाई स्कूल में जैद खान ने 86.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय की शत-प्रतिशत परिणाम होने पर प्रबंधक नेहाल अहमद खान ने विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित अध्यापक अध्यापिकाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया।