भांवरकोल:क्षेत्र के शेरपुर खुर्द स्थित किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया।जिसमे छात्र छात्राओं ने एक-से-बढ़कर एक आकर्षक राखियां बनाकर अपनी कलात्मकता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रधानाचार्य दयाशंकर राय ने बताया कि इस अनूठे प्रतियोगिता का आयोजन में विद्यालय की कुल 13 टीमो ने भाग लिया। जिसमें बाजार एवं घरों में उपलब्ध विभिन्न सजावटी मटेरियल्स की मदद से एक-से-बढ़कर आकर्षक राखी बनाकर छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मकता एवं सृजनशीलता का नमूना प्रस्तुत किया। सीनियर एवम जूनियर ग्रुप में बंटे सैकड़ो बच्चों ने इस कांटेस्ट में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने रेशम के धागे, मोती, रत्न, मोरपंख, माचिस की तीली आदि सामग्री की मदद से एक-से-बढ़कर एक आकर्षक राखी तैयार की। जिसमे में नीतिशा शुक्ला व परवीन की टीम की राखी प्रथम, जबकि गोल्डी व सुमन की टीम राखी द्वितीय और शिवांगी राय एवं तनु पाल की राखी तृतीय चुनी गई। इसके पूर्व छात्राओं ने छात्रों को एक दूसरे को राखी बांधकर राखी का जश्न मनाया। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रबन्धक द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। राखी मेकिग प्रतियोगिता मे राष्ट्रीयता की झलक दिखी। इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका में
हेमनाथ राय, सेवानिवृत्त शिक्षक पारस पांडेय, दयाशंकर राय ने निभायी।
