
मोहम्मदाबाद तहसील के अंतर्गत डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर एवं सरजू राय मेमोरियल डिग्री कॉलेज गांधीनगर के छात्रों द्वारा एसडीएम मोहम्मदाबाद डॉक्टर हर्षिता तिवारी, निदेशक हर्ष राय, थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर के प्रांगण से दुबिया मोड़ तक किया | यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी का स्वागत डालिम्स सनबीम स्कूल के निदेशक हर्ष राय ने वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ जी की 3डी प्रतिमा का मोमेंटो गिफ्ट करके किया |डॉक्टर हर्षिता तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव क्यों मनाया जा रहा है और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से जुड़े हुए अन्य बातें बताइए | तदोपरांत तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर और लगभग 2 किलोमीटर की दूरी बच्चों के संग तिरंगा यात्रा में पूरी की | तिरंगा यात्रा में डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर एवं सरजू राय मेमोरियल डिग्री कॉलेज गांधीनगर के बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था ढोल नगाड़े एवं आजादी से जुड़े हुए नारों के साथ संपूर्ण यात्रा संपन्न हुई अंत में एसडीएम डॉक्टर हर्षिता तिवारी, निदेशक डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर हर्ष राय, थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर विश्वनाथ यादव ने दुबिया मोड़ पर बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक बलदेव जी, करीमुद्दीनपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अलीम, फयाज अहमद, गुड्डू राय, पत्रकार विकास राय, संतोष यादव, अजय वर्मा एवं अन्य उपस्थित लोगों को झंडा वितरित कर एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत उन से निवेदन किया कि यह लोग 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा अवश्य फहराए | तिरंगा यात्रा के अवसर पर डालिम सनबीम स्कूल के निदेशक हर्ष राय द्वारा 501 तिरंगा बच्चों एवं अन्य लोगों में वितरित किया गया तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से रिंकू राय अमित राय कोऑर्डिनेटर नरेंद्र राय नेहा राय अनुष्का गुप्ता अमित त्रिपाठी जोखन यादव रितेश राय रमेश यादव शुभम मद्धेशिया राम नारायण राय अभिषेक राय सत्येंद्र दास ओंकार नाथ तिवारी अजय गिरी मिथिलेश राय रामजी राय मधुकर पांडे एवं अन्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे |
