पशुपतिनाथ इंटर कालेज शेरपुर में शान से फहराया तिरंगा ,सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

भांवरकोल: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पशुपतिनाथ इंटर कालेज शेरपुर कला में भव्य समारोह करवाया गया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित देश भक्ति के गीत गाकर शहीदों को याद किया गया।

स्कूल की संस्थापक विजय शंकर राय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी स्कूल के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह करवाया गया। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर विजयशंकर राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश का सर्वश्रेष्ठ त्यौहार है। स्वतंत्र दिवस हम सभी को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा की गई। कुर्बानियों को याद करवाता है और हम सभी को आपने महान राष्ट्र की सेवा और रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि हम सभी के जीवन में राष्ट्र सर्वप्रथम होना चाहिए।

देश है तो हम हैं की भावना प्रत्येक नागरिक के मन में होनी चाहिए। कोई भी कार्य करने से पहले देश हित को देखना चाहिए। उन्होंने कहा हम सभी को भारत की उन्नति के लिए मिलकर प्रयास करने चाहिए । उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए हम सभी को अपने महान राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव रखकर कार्य करना चाहिए । हमेशा देश सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए।

अंत मे प्रबन्धक अजयशंकर राय ने आए हुए सभी आंगतुकों के प्रति आभार प्रगट किया।कार्यक्रम का अध्यक्षता सचितानंद राय व संचालन विद्या राय ने किया।इस अवसर संरक्षक विजयशंकर राय, प्रधानाचार्य अनूप यादव, पूर्व प्रधान विद्यासागर राय , अमरनाथ राय गुड्डू,रविन्द्र राय, दिनेश चौधरी,विभा राय, राजू राय,अतुल तिवारी, प्रकाश राय, ज्योति राय, आदि लोग थे।