किड्स जोन स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मुहम्मदाबाद:क्षेत्र के शहनिन्दा स्थित किड्स जोन स्कूल में 75वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष डॉ0 आलोक राय कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत झंडा फहराकर किया गया।

इसके बाद सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।इस अवसर पर देशभक्ति गाने व नृत्य का शानदार कार्यक्रम हुआ जो देशभक्ति की भावना को प्रबल किया। इसके पूर्व रक्षाबंधन प्रतियोगिता में सफल विजेताओं को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि डॉ0 आलोक राय ने बताया कि कैसे हमारे देश भक्तों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर इस स्वतंत्रता को हासिल किया है और हमें सदैव उन देशभक्तों को सम्मान देना चाहिए और राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा करने की शिक्षा दी।

इस अवसर पर अवसर पर प्रबंधक पवन कुमार पांडेय, सुमन पांडेय, कामेश्वर तिवारी, त्रिलोकी वर्मा, अरीबा खान अभय यादव, स्वेता, फिरोज, सच्ची, नीलम ,प्रीति, आलिया, ज्योति,नीतू यादव दीपिका, रागनी, गरिमा, इरम, सिबा, साइमा आदि लोग मौजूद रहे।