डालिम्स सनबीम स्कूल गाधीनगर का अभिभावक शिक्षक बैठक सम्पन्न

डालिम्स सनबीम स्कूल गाधीनगर में द्वितीय अभिभावक मिंटिंग का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को दूसरे पीरियाडिक टेस्ट का रिजल्ट दिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों के द्वारा शिक्षक शिक्षिकाओं से संवाद भी किया गया।जिससे सितम्बर में आयोजित होने वाली अर्ध वार्षिक परिक्षा की बढियां ढंग से तैयारी हो सके।जिन छात्र छात्राओं ने पीरियाडिक टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया था उनको उनके कक्षा अध्यापक के द्वारा मिठाई खिलाई गयी।

इस अवसर पर डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर के निदेशक हिमांशु राय ने उपस्थित अभिभावकों से कहा की मै और मेरे स्कूल के प्रिंसिपल और सभी टीचर्स की यही कोशिश है की डालिम्स सनबीम गांधीनगर को उत्कृष्ट शिक्षा के लिए जनपद में जाना जाये।हमारी कोशिश क्वालिटी पर केन्द्रित है संख्या पर नहीं है।इस विद्यालय के संस्थापक का सपना है की ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छे वातावरण में कम खर्च में अच्छी शिक्षा उपलब्ध करायी जाये।पूरा डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर का स्टाफ अपने विद्यालय के संस्थापक अरबिन्द राय के सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।इस कार्यक्रम में प्रिंसिपल मुहम्मद शोएब.विनोद शर्मा. मैनेजर मिंकू राय.अमित राय.नरेन्द्र भारती.शशि भूषण राय.पूजा सिंह.नेहा राय.निधि सिंह .ज्योति. अरूण.नरायण.रागिनी.. विद्या. मुकेश मोहम्मद। मोकीम.रेशमा. रजनी.नरेंद्र. नावेन्द्र.नाजियां समेत सभी शिक्षक शिक्षिका स्टाफ अभिभावक एवम छात्र छात्राऐं उपस्थित रहीं।