भांवरकोल ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा वीरपुर के बटवलिया मौजा स्थित शिव मंदिर पर आयोजित कुश्ती दंगल का शुभारम्भ जनपद के सबसे युवा ग्राम प्रधान गयाशंकर यादव ने फिता काटकर एवं पहलवानो का हाथ मिलाकर किया।कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में लगभग सैकड़ो जोड़ी पहलवानो की कुश्ती हुई।सर्वप्रथम कुश्ती में चौसा के पहलवान पिन्टू की कुश्ती रामनारायण से हुई।रोमांच मुकाबले में पिन्टू पहलवान ने पटखनी दे दिया।इस निर्णय को देख हजारो दर्शको ने खुशी से तालियो से स्वागत किया।मुहम्मदाबाद के अच्छेलाल ने मुगलसराय के लक्ष्मण पहलवान को पाँच मिनटों के अंदर चीत कर दिया।वही बीरपुर के पहलवान ने तेजी से लड़ते हुए बिहार के पिन्टू पहलवान को धूल चटा दिया।इस कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता को नगद पुरस्कार सम्मानित किया गया।
इस अवसर मुख्य अतिथि गयाशंकर यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कुश्ती हमारे देश का महत्वपूर्ण खेल है। इसे ग्रामीण या शहरी क्षेत्र के सभी तबके के लोग खेल सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियो को खूब मेहनत करने की सलाह और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने की शुभकामनाएं दीं।रेफरी की भूमिका शिव मोहन ने निभायी।अंत में कुश्ती प्रतियोगिता में आये हुए सभी आंगतुकों के प्रति रविन्द्र यादव ने आभार प्रगट किया।इस मौके पर बब्बन यादव,गुड्डू ,राजेंद्र यादव,रामकेवल,रामलाल,अशोक आदि लोग मौजूद रहे।
