मुहम्मदाबाद में नवनियुक्त मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला का हुआ जोरदार स्वागत

उ. प्र. सरकार के नवनियुक्त संसदीय कार्य, ग्राम्य विकास व समग्र ग्राम्य विकास मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि हर परिवार को आवास मिले, ग्रामीण पेयजल की व्यवस्था सूदृढ हो, हर घर को पीने के लिए शुद्ध पेय जल मिले, इसके लिए मेरा पुरा पुरा प्रयास होगा।उन्होंने कहा कि जिस आत्मियता व स्नेह से आप लोगों ने हमे गले लगाया है उसके प्रति मै आप सबका आभारी हूँ। मंत्री ने कहा कि यह सत्य है कि हम और आप एक ही तरह के कार्यकर्ता है आप ही सबके स्नेह के बल पर यह भूमिका मिली है ।उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व व उ प्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो विश्वास मुझ पर जताया है और आप सबके सेवा का जो अवसर दिया है हम उस विश्वास पर आप सबके सहयोग व सुझाव से खरा उतर सके। मंत्री ने जनपद के प्रति कहा कि गाजीपुर से हमारा आत्मीय लगाव व जुडाव बहुत मजबूत है। उत्तर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला का मंगलवार को जनपद के सीमा में प्रवेश करने पर सैदपुर, नन्दगंज,महाराजगंज,कठवा मोड़ एवं मुहम्मदाबाद शहीद पार्क में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया।वही शहीद पार्क में पहुँचकर शहीदो को माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस मौके पर वीरेंद्र राय, राजेश राय बागी, रामजी गिरी, दिनेश वर्मा,प्रमोद राय आदि लोग मौजूद रहे।इसके बाद परसा,राजापुर,करीमुद्दीनपुर,लठ्ठुडीह जगह-जगह हर्ष उल्लास के साथ माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया।