आत्मसुरक्षा उसकी तकनीक व उपाय विषय पर विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

मोहम्मदाबाद ब्लाक । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के निर्देश पर तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में “आत्म सुरक्षा तकनीक और उसके उपाय ” विषय पर देर शाम मंगलवार को एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया ।विधिक साक्षरता शिविर को संबोधित करते हुए तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष सिविल जज जूनियर डिविजन अमित कुमार ने कहा कि इस शिविर में बताए गए तकनीक अपनाकर आप सुरक्षित रह सकती है देश की सरकार और न्यायपालिका दोनोंं आपके साथ खड़ी है आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं आपराधिक वाद दर्ज कराने में शर्माने की जरूरत नहीं हैंं अपने साथ घटित होनेे वाली छोटी-छोटी घटनाओं को अपने माता पिता परिवार में जरूर शेयर करें । वही तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव तहसीलदार घनश्याम जी ने कहा कि अपने अंदर सुरक्षा का भाव पैदा करने हेतु योगा निश्चित रूप से करें तथा बच्चियों को आश्वस्त किया कि हमारी सरकार आपकी सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है सरकार ने आपकी कल्याण हेतु कई योजनाओं के साथ सुमंगलम योजना की शुरुआत की है इस योजना का लााभ उसी को दिया जाएगा जिनके पास दो से अधिक बच्चियां न हो उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में आप इसका रजिस्ट्रेशन लेखपाल व सेक्रेटरी से मिलकर आप या आपके अभिभावक कराएं इस योजना के तहत पढ़ाई की शुरुआत करने वाली छात्राओं को ₹1000 कक्षा 6 में दाखिला लेने छात्राओं को ₹2000 तथा कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को ₹3000 व बी ए में प्रवेश करने वाली छात्राओंं को ₹5000 देने का प्रावधाान

है वही शिविर को संबोधित करते हुए सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार राय ने कहा कि आप अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करो कि हम सामने वाले से कमजोर नहीं है आदमी तन से नही मन से कमजोर होता है । इस अवसर पर शहीद राजकीय महाविद्यालय की छात्रा अंबिका पांडेय कुमारी रवीना पांडेय छात्र रोहित पांडेय व रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश यादव ने अपने आत्म सुरक्षा हेतु लड़कियों को लड़ने की कला सिखाई । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेंट्रल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दयाशंकर दूबे समता बिंद रामनिवास यादव कुबेर राम प्रधानाचार्य अमीना खातून कंचन भानु प्रताप यादव मेराज अहमद खान सहित काफी संख्या में छात्राएं व अन्य लोग उपस्थित रहे संचालन रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश यादव ने किया।