मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) :मुहम्मदाबाद तहसील का ग्राम पंचायत राजापुर, गाजीपुर जनपद से मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार पाने वाले गांव की लिस्ट में शामिल हुआ है। इस ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपए नगद पुरस्कार के तौर पर मिला है। इससे पहले भी 2019 में इसी योजना के तहत इस ग्राम पंचायत को 8 लाख रुपए नकद पुरस्कार के तौर पर मिल चुका है। ग्राम प्रधान ने दावा किया है कि पुरस्कार की राशि को जन कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च किया जाएगा।
इस उपलब्धि पर गांव के युवा ग्राम प्रधान अश्वनी कुमार राय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला स्तर पर मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए गांव का चयन हुआ। पुरस्कार के लिए गांव के चयन हेतु जिला स्तर पर डीएम की अगुवाई में टीम गठित की गई। इस टीम की तरफ से जनपद के विभिन्न गांवों का भौतिक सत्यापन एवं परीक्षण किया गया।
ग्राम पंचायत राजापुर, सरकार की ओर से दिए सभी मानकों पर उत्कृष्ट उतरा
इसी क्रम में जांच समिति की रिपोर्ट में ग्राम पंचायत राजापुर, सरकार की ओर से दिए सभी मानकों पर उत्कृष्ट उतरा। समिति की रिपोर्ट के बिनाह पर गाजीपुर जनपद में, ग्राम पंचायत राजापुर को, प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है ।इसी के तहत ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं।
इस पुरस्कार के मिलने के बाद, आगे भी अपने भी ग्राम सभा के भौतिक संसाधन एवं अन्य संसाधनों के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर होकर काम करने का दावा ग्राम प्रधान राय ने किया है। प्रधान के अनुसार पुरस्कार की धनराशि जनकल्याणकारी योजनाओं पर ही खर्च किया जाएगा।
ग्राम पंचायत में फ्री वाई फाई सुविधा भी उपलब्ध है। –
ग्राम पंचायत में फ्री वाई फाई सुविधा भी उपलब्ध है।
ग्राम पंचायत में फ्री वाई फाई सुविधा भी उपलब्ध है
ग्राम प्रधान अश्विनी कुमार राय ने यह भी बताया कि उनके ग्राम पंचायत में ग्रामीणों के फ्री वाई फाई सुविधा की उपलब्ध है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत बिल्डिंग में प्रतिदिन जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के साथ ही युवाओं को नौकरी के आवेदन आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। वही सभी सुविधाओं से लैस शौचालय का निर्माण भी ग्राम पंचायत की ओर से सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए कराया गया है।
ग्राम प्रधान राय ने यह भी बताया कि 2019 में भी उनकी ग्राम पंचायत को इसी योजना के तहत पुरस्कार हासिल हो चुका है ।उस वक्त उनकी मां ग्राम प्रधान थी ।2019 में ग्राम पंचायत को पुरस्कार राशि के तौर पर 8 लाख रूपए नकद प्राप्त हुआ था। जिसे गांव में निर्मित अलग-अलग जनकल्याणकारी परियोजनाओं पर खर्च किया गया था।
गांव में विकास के लिए हमेशा से ही तत्पर
वहीं, इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान अश्वनी राय का कहना है कि, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार के साथ-साथ मुझे मेरे क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार मिला है। इसके लिए मैं जनता का आभारी हूं। इस मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार की धनराशि से गांव में विभिन्न प्रकार के और भी विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। कहा कि ग्राम पंचायत के संसाधनों को भी दुरुस्त किया जाएगा, जिसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
