भांवरकोल:सीबीएसई 10 वी का परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालयो में जश्न जारी है। विधार्थियों ने परीक्षा बेहतर परिणाम आने पर खुशी मनाई । इस दौरान आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही प्रांगण में 10 वी कक्षा के 80 -90% के बीच चार छात्र व 65-80% के बीच आठ छात्र ने अंक अर्जित करने वाले टॉपरों को मेडल व प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया । विद्यालय में सर्वाधिक अंक तृष्णा राय पुत्री स्व ० आशुतोष राय ने पहला स्थान, दूतीय स्थान अभिषेक गुप्ता पुत्र शिवगोविंद साहू, तृतीय स्थान रिया राय पुत्री प्रेमशंकर राय व नमन कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रुप से सम्मानित हुए।

इस मौके पर प्रबन्धक भानुप्रताप राय ने कहा कि विद्यालय परिवार शिक्षा के प्रति कटिबद्ध है।ताकि छात्र छात्राओं को पढाई के दौरान किसी भी प्रकार की मुश्किलो का सामना न करना पड़े। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर शिक्षा देने का पूरा प्रयास किए है। और आगे भी ऐसे ही बेहतर प्रयास जारी रहेगा।आगे कहा कि छात्र- छात्राओं व अध्यापको की मेहनत का फल है।छात्र- छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया । उनके भविष्य में और अच्छा करने की शुभकामना दी और अभिभावकों को धन्यवाद भी दिया |
प्रधानाचार्य विनय कुमार ने कहा विद्यालय का रिजल्ट सौ प्रतिशत रहा है। छात्रों के सफलता पर बधाई प्रदान एव उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्रों की सफलता में समस्त शिक्षको का आभार व्यक्त किया।
