गाजीपुर। जनपद की दुल्लहपुर थाने की पुलिस टीम और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय कच्छा बनियान गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के पास से चोरी के 8 लाख की ज्वेलरी, 99 हजार 730 रुपया नगदी बरामद किया है। साथ ही ताला तोड़ने के औजार समेत हथियार भी बरामद किया गया है। इस बात का खुलासा एसपी ओमवीर सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेन्स कर खुलासा किया है। इस दौरान एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि स्वाट और दुल्लहपुर थाने की टीम द्वारा चोरी के 8 लाख की ज्वेलरी, 99 हजार730 रुपया नगदी के साथ ताला तोड़ने के औजार व असलहा बरामद कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस दौरान एसपी ओमवीर सिंह ने ये भी बताया कि पकड़े गए सभी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य होने के साथ ही सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं जो बिहार प्रांत के आरा जनपद के बिहिया के रहने वाले हैं ।
पकड़े गए गिरोह के सदस्य दिन में कई हिस्सों में बंटकर दिन में खिलौने बेचने , शहद बेचने के साथ अन्य कई तरह के काम करते थे और इसी दौरान वह अपने टारगेट का भी रेकी कर लेते थे और देर रात यह सभी लोग कच्छा बनियान गिरोह के शक्ल के रूप में घटना को अंजाम देते थे।
एसपी ओमवीर सिंह ने इस तरह के संदिग्ध लोगों से जनता को सतर्क रहने के लिए अपील भी किया और कहा कि यदि आप लोगों को इस प्रकार के कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या उनकी संदिग्ध गतिविधियां नजर आती हैं तो प्रथम दृष्टया आप पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दें । बता दें कि 4 से 5 दिन पूर्व यही गिरोह सैदपुर थाना क्षेत्र के एक दवा व्यवसाई के घर पर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे और उनका एक दरवाजा भी तोड़ दिए थे जिसका पूरा वीडियो सीसी कैमरे में कैद हो गया था

और इसी दौरान परिवार के सदस्य के जाग जाने के बाद यह सभी लोग भाग गए थे और उसी के दूसरे दिन इन लोगो ने नंदगंज और दुल्लहपुर थाना इलाके में भी घटना को अंजाम देने का काम किया । पकड़े गए सभी आरोपियों पर 13 मुकदमे थाना दुल्लहपुर , नंदगंज , जमानिया , सैदपुर , मऊ जनपद के मधुबन सराय लखंसी आदि में दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

