भांवरकोल: आईएएस बनने के बाद पहली बार अपने गाव शेरपुर कला पहुचने पर श्रीकेश राय का ग्रामीणों के द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद श्रीकेश ने अपने गाव स्थित महावीर मन्दिर,माँ दुर्गा मंदिर व शहीद पार्क में जाकर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

स्वागत कार्यक्रम में वक्ताओ ने कहा कि शहीदी धरती की मिट्टि से निकलकर आईएएस बनकर देश की सेवा करते हुए श्रीकेश राय ने अपने गाव व जिले का नाम रोशन किया। इस मिट्टी से आईएएस में चयन होने से बड़ा सम्मान क्या हो सकता है। प्रतिभा किसी के परिचय की मोहताज नही होती। लक्ष्य बनाकर ईमानदारी से मेहनत करने से निश्चित तौर पर सफलता मिलती है। श्रीकेश का यूपीएससी परीक्षा में 457 वी रैंक प्राप्त किया था। इससे पहले श्रीकेश राय चयन पिछले साल यूपीपीसीएस में 21 वा रैंक था। जो उपजिलाधिकारी के पद पर चयनित हुआ था।

श्रीकेश राय ने कहा कि गाव में प्रतिभाओं की कमी नही है। कोई भी व्यक्ति जरूरी नही है कि एक ही प्रयास में सफल नही हो सकता । उसे निरन्तर प्रयासरत रहना चाहिए। कोई भी व्यक्ति असफल तभी होता हैं जब वह प्रयास करना बंद कर देता है। बच्चों को अपने संबोधन में कहा कि स्कूल में जब पढ़ाया जाए तब ध्यान से सुने ,होमवर्क पूरा रखे, लिखकर पढ़ने की आदत डालें। हिंदी मीडियम में अपने को कमजोर न समझे, अपने ज्ञान को बढ़ाए , ज्ञान वर्धक बाते सुने। खुद पर भरोसा रखे। यहा की मिट्टी और संस्कृति में सब संभव है। जो चाहो बन सकते हो। इस मौके पर अनिल राय, बाला जी राय, मनीष राय ,कृष्ण मुरारी राय, आशीष राय सिंटू, राघवेंद्र उपाध्याय बुचू, सानंन्दन उपाध्याय, बंटी राय, राहुल राय, पीयूष राय, सत्यम राय, पवन यादव,पवन राय, बड़क राय ,मंजय प्रजापति, आशु राय, निक्की यादव आदि लोग शामिल रहे।
