लखनऊ: किसान विकास फाउंडेशन के द्वारा बढ़ते हुए आई फ्लू को देखते हुए निःशुल्क नेत्र जांच व दवा वितरण शिविर का कार्य्रकम इंडियन विजन क्लिनिक, श्री राजा मार्किट,मोटी नीम चौराहा,हबीबपुर रोड, काकोरी ,लखनऊ, में चलाया गया जहां पर सैकड़ो की संख्या में आई फ्लू से पीड़ित लोगों का अत्याधुनिक आंख की मशीनों से परीक्षण किया गया तदुपरांत जरूरी दवा और ड्राप के साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए चश्मा का वितरण निःशुल्क किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए “इंडियन विजन क्लिनिक के संचालक डॉ तौफीक अहमद,डॉ आसिफ, डॉ अरविंद,डॉ अरुण वर्मा व इनके कई सहयोगियों के विशेष योगदान रहा है,इस अवसर पर किसान विकास फाउंडेशन के संस्थापक/अध्यक्ष किसान पुत्र नीरज की उपस्थिति रही है और सभी सहयोगी प्रतिष्ठानों व सहयोगियों का इस पुनीत कार्य में अपने स्तर से योगदान देने पर किसान पुत्र नीरज ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी आम लोगों के लिए सहयोग का भावना रखते हुए किसान विकास फाउंडेशन निरन्तर अपना योगदान देने का काम करता रहेगा ताकि आम जनमानस के दुःख में अपनी उपयुक्त भूमिका का निर्धारण स्वतः किया जा सके।
