मार्टिन चिल्ड्रेन एकेडमी में हेड ब्वॉय और हेड गर्ल का हुआ बैच देकर छात्रों को शपथ दिलाई

भांवरकोल : क्षेत्र के मार्टिन चिल्ड्रेन स्कूल में 2023 -24 के लिए विद्यालय में अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने व पूरे वर्ष भर विद्यालय में चलने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विद्यालय के चारो हाउसों के लिए नए कैप्टन ,हेड ब्वॉय,हेड गर्ल और प्रीफेक्ट को उनके पद की सपथ दिलाई गई ।


हेड ब्वॉय कार्तिके राय ,हेड गर्ल अंजली यादव , प्रीफैक्ट मंतासा खान और जागृति पांडेय , कैप्टेंस आदर्श गुप्ता , आदित्य शुक्ला , अरमान खान ,दिव्यांशु राय, काजल राय, अंजली राय, श्वेता यादव, प्राची , स्नेहा , आराध्या , साक्षी ,नितिन , आशीष
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय राय ने बताया की बच्चों के सर्वांगीण विकास , मानसिक ,बौद्धिक व सामाजिक विकास के प्रति प्रतिबद्ध है और यह प्रयास लगातार चलता रहेगा भविष्य में भी हम बेहतर परिणाम के लिए प्रयासरत है बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकाश करना ही मूल उद्देश्य है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अवधेश पाण्डेय, उपप्रधानाचार्य मनोज प्रजापति समेत सभी अध्यापक मौजूद रहे

(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)