“मेरा मिट्टी मेरा देश” अभियान शेरपुर के अष्ट शहीदो के घरों से ली गयी मिट्टी

भांवरकोल :आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हमारी मिट्टी हमारा देश कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द प्राथमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द प्रथम प्राथमिक विद्यालय शेरपुर खुर्द दूतीय के सभी बच्चे प्रभात फेरी और रैली के माध्यम से शहीद परिवारों शहीद वशिष्ठ नारायण राय और शहीद वंश नारायण राय के परिजनों से संकुल प्रभारी हेमनाथ राय की अध्यक्षता में विद्यालयों के सभी शिक्षक ग्राम प्रधान तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उनके दरवाजे पर पहुंचकर उनकी मिट्टी लेकर कलश में रखते हुए।इस मौके पर ग्राम प्रतिनिधि जयानंद राय मोनू, रामबली राय, ज्ञानेंद्र राय, मदन राय,श्रीकांत यादव,अंकुर राय,शशिशेखर राय,अनुज राय, सजंय राय आदि लोग मौजूद रहे।

(शेरपुर कला ) – मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत शहीदी धरती शेरपुर में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालय तिरंगा यात्रा निकालकर अष्ट शहीदों के घर से मिट्टी प्राप्त किया और कलश में संरक्षित किया गया तथा परिवार जन का माल्यार्पण कर राष्ट्र गान गाया गया पूरे रास्ते बच्चों द्वारा गगन भेदी नारा अष्ट शहीद अमर रहे से गूंज उठा। इस अवसर पर शहीदों के परिजन सहित भारी संख्या में ग्रामीण उत्साहित दिखे आगे इन कलश को 18अगस्त के दिन शहीद स्मारक पर रख कर विधिवत पूजन किया जाएगा।यह जानकारी शिक्षक बाला जी राय ने दी।