शहीद संस्मरण इंटर कालेज शेरपुर में धूमधाम से मना 77वा स्वतंत्रता दिवस

भांवरकोल:शहीद संस्मरण इंटर कालेज शेरपुर खुर्द में  स्वतंत्रता दिवस के अवसर प्रधानाचार्य डॉ0 राकेश कुमार श्रीवास्तव व प्रबंधक उमेशचन्द्र राय के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही डॉ0 राकेश कुमार श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि  आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, आईए हम पुन: ईमानदारी, श्रद्धा एवं सच्चाई के साथ अपने राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लें।

 

देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।। इस मौके पर छात्रों द्रारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।