भांवरकोल: क्षेत्र के मार्टिन चिल्ड्रेन एकेडमी में मेरा माटी मेरा देश स्लोगन के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में चारो हाउस के बच्चों के बीच एक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे लगभग 40 छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमे आयुष्मान राय को प्रथम ,सुहानी गुप्ता को द्वितीय व ईशा राय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।

विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रबधक अवधेश पांडेय ने मेडल देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष भांवरकोल राजेश बहादुर सिंह ने झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और विद्यालय को बच्चियों को मिशन शक्ति के बारे में बताया ।विद्यालय के बच्चों द्वारा चंद्रयान 3 की झांकी प्रस्तुत की गई साथ ही बच्चों द्वारा मास्टर आर्ट और योगा की भी झलकियां प्रस्तुत की गई ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय राय ने अपने संबोधन में कहा की हमारा एक ही सकल्प है की बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ साथ अनुशान का भी पाठ पढ़ाया जाए। उप प्रधानाचार्य मनोज प्रजापति ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

