घोसी उपचुनाव : BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, CM योगी समेत 40 नेता करेंगे प्रचार

मऊ. यूपी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है. घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है

 

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, अनिल राजभर, अरविंद कुमार शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, धर्मवीर प्रजापति, रवींद्र जायसवाल, गिरीश यादव, असीम अरुण, दयाशंकर सिंह, दयाशंकर मिश्रा दयालु, नरेंद्र कश्यप को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है.

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, दानिश आजाद अंसारी, राकेश राठौर गुरू, केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी, कौशल किशोर, सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को भी स्टार प्रचारक बनाया है. प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय को भी सूची में शामिल किया है.

बता दें कि घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान हैं. सपा ने सुधाकर सिंह को मैदान पर उतारा है. 5 सितंबर को मतदान होगा और 8 सितंबर को नतीजे आएंगे.