24 अगस्त को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के हाथों मन्दिर का होगा जीर्णोद्धार

भावरकोल —स्थानीय विकास खंड कार्यालय परिसर में  चबूतरे पर स्थापित शिवलिंग के जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आज हजारों की संख्या में शिवभक्तों व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में भव्य शिवमंदिर निर्माण के लिए 24 अगस्त को दस बजे क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी /बीजेपी नेता एवं स्थानीय विकास खंड क्षेत्र प्रमुख प्रतिनिधि आनन्द राय मुन्ना के हाथों भूमि पूजन का महत्वपूर्ण कार्य वैदिक विधि -विधान के साथ सुबह दस बजे किया जायेगा। स्मरणीय है कि एक छोटे से शिवलिंग की स्थापना 20अगस्त 2009 में सामाजिक कार्यकर्ता/राष्ट्रीय पूर्वांचल पार्टी के अध्यक्ष जय प्रकाश राय द्वारा सच्चिदानंद राम ,लोरिक यादव,राजेश यादव ,श्रीपति गोंड , धर्मदेव राय, सौदागर राम ,अमित यादव आदि दर्जनों साथियों के साथ पांच ईंटों के छोटे अस्थाई चबूतरे पर एक छोटे शिवलिंग की स्थापना उस समय किया गया जब अगस्त में सावन के मौसम में 2009 मे मूसलाधार बारिश के कारण सुखडेहरा गांव के उतर दिशा में विराजमान प्राचीन बुढवा शिवमंदिर जल जमाव के कारण चारों ओर से निरुद्ध हो गया था ।लोग अर्घ्य देने के लिए मंदिर तक जा नही पाते थे।उस समय जल निकासी के लिए जय प्रकाश राय ने तत्कालीन एस डी एम मुहम्मदाबाद से जल निकासी हेतु जय प्रकाश राय ने प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई तो मजबूर होकर सामाजिक कार्यकर्ता रामविलास पांडेय और सोमदत्त सिंह कुशवाहा की सलाह पर वीरपुर ग़गा घाट से जल लाकर किया गया था। भक्तों के सहयोग से किसी तरह बड़ा चबूतरा तो बन गया था पर अर्थाभाव के कारण आज तक मंदिर नही बन पाया था। स्थापना के बाद दो ब्लाक प्रमुख बने लेकिन किसी ने खुले में विषम परिस्थितियों में दुर्गति झेल रहे इस भगवान शिव की खोज खबर नही लिए लेकिन वर्तमान में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनन्द राय मुन्ना ने यहां शिव भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया और उसी के तहम 24अगस्त को भूमि पूजन करेंगे।