गुरुकुल इंटरनेशनल कन्वेंट स्कूल का कद बढ़ा

जनपद गाजीपुर अंतर्गत जमानिया तहसील के स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुहम्मदपुर गांव स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल में बुधवार को एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें कान्वेंट स्कूल को अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन द्वारा आई एस ओ 9001 2015 प्रदान की गयी। इस मौके पर विद्यालय चेयरमैन शिव कुमार सिंह यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए।

कहा कि विद्यालय को मिली उपलब्धि शिक्षिकों अभिभावकों एवं सहयोगियों के बदौलत प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि कम समय में गुरुकुल इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल पठन पाठन के क्षेत्र में सुनहरे अक्षरों में अपना नाम अंकित करा ली है। इस अवसर पर प्रबन्धक निदेशक आकाश यादव ने कहा कि स्कूल परिवार कम शुल्क पर अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने में लगी हुई है। परिपक्त शिक्षिकों के सहयोग से बच्चों में पठन पठान के माध्यम से निखार लाने के लिये लगातार प्रयासरत हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्या अनामिका.धर्मेन्द्र कुमार शर्मा.राकेश सिंह.अनीता देवी.हिरन सिंह आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।