जनपद मुख्यालय से जनपद मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर मोहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत खंडविकास भांवरकोल के ग्राम सभा मछटी में स्थित शेर मोहम्मद नेशनल इंटर कॉलेज में प्रबंधक इम्तियाज अहमद के प्रयास से भारत सरकार भारतीय डाक विभाग द्वारा डाक मेले का आयोजन किया गयाl
इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर गाजीपुर ए0के बस्तवी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना लड़कियों के भविष्य के लिए ऐसी योजना है जिसके माध्यम से अभिभावक का बोझ हल्का हो सकता हैl इस योजना में 10 साल की कम उम्र की बच्चियां शामिल हो सकती हैंl एवं डाक विभाग द्वारा आधार कार्ड संशोधन एवं नए कार्ड बनाकर लोगों की परेशानियों को दूर कर रहा हैl जनपद मुख्यालय से काफी दूर यहां आने के बाद पता चला काफी लोग जागरूक हैं lऔर यहां दोबारा कैंप लगाने की जरूरत हैlइस अवसर पर मैनेजर इम्तियाज अहमद ने कहा भारत सरकार ने लड़कियों कि तरक्की पर ध्यान दिया है lयह बहुत ही अच्छी बात है l
आधार कार्ड बनाना पूरे जनपद में समस्या हो गई है lडाक विभाग द्वारा इस पहल से लोगों को काफी सहूलियत प्राप्त होगीl डाक विभाग ने हमारी निवेदन को स्वीकार कियाl हम पूरे क्षेत्र के जानिब से आभारी हैंl और इस मेले की और जरूरत है lइस अवसर पर उदय उपाध्याय मैनेजर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक; विकास गुप्ता निरीक्षक डाकघर मोहम्दाबाद; अशोक राय डाक सहायक प्रधान डाकघर गाजीपुर ;हरेंद्र कुमार सिस्टम मैनेजर प्रधान डाकघर; सज्जाद अहमद ;शकील अहमद ;अंजलि चौबे ; नूरुल हुदा अंसारी ;जितेंद्र कुमार ;राम दुलार राम; विनोद यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे lकॉलेज के तमाम अध्यापक गण एवं कर्मचारी गण डाक विभाग के सहयोग किया।

