शहीद भगत सिंह का मनाया गया शहादत दिवस

भावरकोल: क्षेत्र के शेरपुर कला में भगत सिंह विचार मंच के तत्वावधान में रविवार को शहीदे आजम भगत सिंह की शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम जनता व शिक्षको ने शहीद भगत सिंह की तैल चित्र पर पुष्पमाला एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उस काले दिन को याद कर देश के महान वीर योद्धा की वीरता की चर्चा की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकरदयाल राय ने की।

 

इस मौके पर वक्ताओं ने भगत सिंह के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध किये गये आंदोलन को याद करते हुए उनकी वीरता की चर्चा की। और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ साथ अधिक संख्या में छात्र छात्राएं ने संकल्प लिया कि उनके विचारो की प्रासंगिकता को खोने नहीं दिया जाएगा।कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रगट श्याम नारायण राय व संचालन अखिलेश राय ने किया।

इस मौके पर जयप्रकाश राय, ग्राम प्रधान कुंडेसर पप्पू सिंह ,विद्या सागर गिरी , बाला जी राय, हेमनाथ राय, राजिंदर राय, रमेश राय, शालीन राय, सुरेश राय , अनिल राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।