चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में बच्चों को वार्षिक परीक्षा फल व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

प्रबंधक ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर किया सम्मानित

मुहम्मदाबाद: क्षेत्र के सुरतापुर स्थित चंदनी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक दयाशंकर राय के द्वारा मा सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि समर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह में विद्यालय में संचालित सभी कक्षाओं से प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रबंधक दयाशंकर राय के द्वारा प्रमाण पत्र व मेडल पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। मेडल पाकर छात्र-छात्राओं ने खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम में पूर्व में हुए खेलकूद प्रतियोगिताए बैडमिंटन ,एथेलेटिक्स, बालीबाल ,खो खो ,फुटबॉल में विजेता खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। और सर्वाधिक नियमित क्लास करने वाले छात्र व छात्राओ को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

 

प्रबंधक दयाशंकर राय ने अभिभावकों और बच्चो को सम्बोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि परीक्षा परिणाम का रिपोर्ट कार्ड एक महज कागज का टुकड़ा नही है। न इस बात का दबाव हो बच्चों पर के वह किसी के जैसा बने ।अपितु वह अपना उत्कृष्ट प्रर्दशन करे। कौशल विकसित करें। तब ही शिक्षा सार्थक होगी।

चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर को पूर्व वर्षों में इंटरमीडिएट तक की मान्यताए मिल गयी है। यहा पर सभी शिक्षक ट्रेंड है। पुस्तकालय ,विज्ञान, कम्प्यूटर आदि की उन्नत प्रयोगशालाए है। जो बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। यहा स्कूल की शिक्षा का जो आधार है। बच्चो के लिए उसको विश्वस्तरीय शिक्षा सभी बच्चों का अधिकार है।

कार्यक्रम में निदेशक नवीन कुमार राय ने बताया कि कक्षा तीन से कक्षा 8 में रोबोटिक्स सिस्टम से पढ़ाया जायेगा। एकेडमिक में प्रथम स्थान को सात सौ रुपये व दूतीय स्थान को पाँच सौ, एवं तृतीय स्थान को चार सौ रुपये का छूट अप्रैल माह की फीस में दी जाएगी। अगले साल होने वाले सीबीएसई क्लस्टर के लिए फुटबॉल, बालीबाल ,बैटमिंटन, खो खो ,कबड्डी की टीम सीआईएस द्वारा भेजी जाएगी।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने कहा कि बच्चों में बहुत हुंनर है पर उसे तरासने की जरूरत है। इसके लिए इन्हें ऐसे शिक्षक की जरूरत है, जो पूरी मेहनत के साथ ईमानदारी से शिक्षा प्रदान करें विद्यालय में उपस्थित अभिभावकों व छात्र छात्राओं को वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह में सभी को शुभकामनाएं दी गई।

इस मौके पर विद्यालय पर वाईस प्रिंसिपल माधव सरकार, सीनियर कोऑर्डिनेटर आशुतोष राय, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर नाज़िया नाज़, झूलन सिंह , पंचम राय, दीपमाला सरकार, प्रमोद यादव, बिपुल पांडे , नागेंद्र यादव , रानी राय, संजय कुशवाहा, अनुभव शर्मा, राम सर, शबाना खातून, सोनाली पटेल,गुलाफ़सा ,अरुण साहू, प्रीति ,नादिया ,नेहा तिवारी, ब्यूटी यादव, अरविंद ,साधू व छात्र छात्राओं के अभिभावक सहित विद्यालय सभी स्टाफ मौजूद रहे।