एलआईसी एजेंटों ने अपनी मांगों के समर्थन में किया विरोध प्रदर्शन

मुहम्मदाबाद: शाखा कार्यालय यूसुफपुर मुहम्मदाबाद  कार्यालय के  बाहर ऑल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी सदस्यो व  अभिकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन किया। अभिकर्ताओं का प्रदर्शन आईआरडीए व  निगम के उच्च प्रबंधन के विरुद्ध को लेकर था कि 1 अक्टूबर सन 2024 से बीमा नियमों में बदलाव कर दिया गया।

जिसके तहत मिनिमम बिमा धन एक लाख से बढ़कर 2 लाख कर दिया गया है यानी की कमजोर तबके के लोग अब बीमा सुरक्षा नहीं पा सकेंगे साथ ही प्रीमियम में वृद्धि तथा क्रमशः ग्राहक के बोनस में कटौती, दूसरा बीमा लेने की अधिकतम उम्र सीमा 50 बरस कर दी गई है। तीसरा अभिकर्ता का प्रथम वर्ष का कमीशन कम कर दिया गया है। चौथा क्ला बैक नियम जिसके तहत 5 बरस के भीतर पॉलिसी सरेंडर होने पर अभिकर्ता को दिए गए कमिशन की रिकवरी की जाएगी ।सन 1956 से स्थापित भारतीय जीवन बीमा निगम के रीढ की हड्डी कहे जाने वाले अभिकर्ताओं को उनके कमीशन में कटौती मंजूर नहीं है। उक्त कार्यक्रम में एएलईए ब्रांच काउंसिल यूसुफपुर मुहम्मदाबाद के अध्यक्ष रामजी राय, संयुक्त मंत्री प्रमोद कुमार राय ,कोषाध्यक्ष सतीश सिह कुशवाहा, उपाध्यक्ष चौधरी कृष्ण कुमार, बालमुकुंद तिवारी, मनोज तिवारी, ईश्वर देव राय, रामा सिंह यादव, ललन सिंह यादव ,ओम प्रकाश जायसवाल, पूर्व मंत्री रामजी सिंह,जयप्रकाश सिंह कुशवाहा हनुमान पासी, आरजू अंचल, शिवशंकर बिन्द,बिरजान्द कुशवाहा राजीव गुप्ता सहित सैकड़ों  अभिकर्ता मौजूद रहे।

(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)