मुहम्मदाबाद: क्षेत्र के परसा गाव में स्थित एनoवीo पब्लिक प्राथमिक विद्यालय में दीपावली पर्व के मद्देनजर मंगलवार को छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय परिवार के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक श्यामलाकान्त राय रहे।
रंगोली प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए नन्हे हाथों से सुंदर कलाकृतियों में रंग भरा। यह काफी आकर्षक और मनमोहक थी। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सुंदर फूलों के साथ साथ दीपों की सुंदर आकृतियों को जीवंत रूप प्रदान किया।
इस दौरान विद्यालय प्रबंधक श्यामलाकान्त राय ने कहा कि यह आयोजन दिवाली के शुभ अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास के लिए किया गया है। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है।
रंगोली प्रतियोगिता के इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य सरिता ने विद्यालय परिवार व छात्र छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए धनतेरस व दीपावली की शुभकामना संदेश दिया।
इस मौके पर श्रीनाथ राय, , अवधेश राय, रामानंद ,कृष्णानंद खरवार,आराधना, नरगीश ,सोनम, रोशनी, पूनम सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
