आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही के छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाने में दिखाया अपना हुनर

भांवरकोल:क्षेत्र के  अग्रणी विद्यालय  अवथही गांव   स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता सह बोर्ड सज्जा प्रतियोगिता   दीपावली के पावन पर्व  पर आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के अधिकाधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अपनी रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन करते हुए विविध रंगोलियां बनाईं। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति रुचि उत्पन्न करना और दीपावली के उत्सव को और भी जीवंत बनाया।

प्रबधंक इन्द्रसेन राय ने  स्कूल में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान बच्चों व अध्यापकों से कहा कि सभी त्योहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्व है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। तमसो मा ज्योतिर्गमय अर्थात अंधेरे से ज्योति की ओर जाइए ये उपनिषदों की आज्ञा है। जैन धर्म के लोग इसे महावीर के मोक्ष दिवस के रूप में मनाते हैं तथा सिख समुदाय इसे बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाता है।  

आगे कहा कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा श्री रामचंद्र अपने चौदह वर्ष के वनवास के बाद लौटे थे। श्रीराम के स्वागत में घी के दिये जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। जब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने छात्रों को उनके प्रयासों के लिए सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता का थीम : महिला सुरक्षा, G – 20 शिखर सम्मेलन एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दों को अपनी कलात्मक भावों से रंगोली के विभिन्न रंगों से उकेरा।

रंगोली प्रतियोगिता में सभी छात्रों की मेहनत और कला कौशल को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाणपत्र और पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में भानूप्रताप राय , कॉर्डिनेटर ज्योति शर्मा और वरिष्ठ शिक्षिका तरन्नुम का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने प्रतियोगिता की रूपरेखा से लेकर आयोजन तक बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के भव्य प्रांगण में आयोजित इस कला समारोह में अन्य वरिष्ठ शिक्षक  आमिर पांडा, शुभम , अभिषेक और पूनम मैडम का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।

(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)