26वी पुण्यतिथि पर याद किए गए जिंदा शहीद सीताराम राय, अंग्रेजो को चटाई थी धूल

भांवरकोल:क्षेत्र के शेरपुर कलाँ गाव के महान स्वतंत्रता सेनानी व जिंदा शहीद के नाम के विख्यात सीताराम राय का 26वी पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महान स्वतंत्रता सेनानी सीताराम राय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

इस मौके पर वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी की ही देन है कि हम सब आज गुलामी दास्तां से मुक्त होकर आजाद होने पर फर्क महसूस कर रहे हैं।इन स्वतंत्रता सेनानी के सपनों को साकार करना हम सबों का परम कर्तव्य बनता है।सन 1942 में करो या मरो आंदोलन में अहम योगदान दिया था। जिसे  अंग्रेज हुक्मरान भी भय खाते थे।

डाo आलोक कुमार राय ने कहा कि वे हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते रहे उनका पूरा जीवन देश सेवा में बिता। देश की महान विभूतियां उनको बड़े आदर व सम्मान से मिला करते थे।आज के समय मे देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करना ही सेनानी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।हम सबको उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

राजेश राय बागी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा  उन्होंने देश की आन, बान, शान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। हम हमारा समाज तथा हमारा देश स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का ऋणी है। देश हमारा है तथा हम देश के हैं यह बात सदा याद रखनी चाहिए। स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही  देश भारत आजाद हुआ और हम सब आज एक आजाद देश के नागरिक हो गए। यह हमारे लिए एक बहुत ही गर्व का बात रहा है, क्योंकि इन स्वतंत्रता सेनानियों की वजह से देश के लिए किए गए त्याग, बलिदान और उनका जो देश की रक्षा में योगदान रहा है।

 

अन्त में आए सभी आंगतुकों के प्रति
आंनद राय पहलवान ने आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का अध्यक्षता पूर्व कैप्टन अनिरूद्ध राय व संचालन मिथलेश राय ने की।इस मौके पर पूर्व प्रधान लल्लन राय ,पूर्व प्रधान विद्यासागर गिरी,रामबचन शर्मा,नंद कुमार उपाध्याय,रवींद्र राय, शशिधर राय, ओमनारायण राय , राजेश राय बागी, डाoरमेश राय,दीनबंधु उपाध्याय,नारायण उपाध्याय सच्चितानंद राय, ,राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू ,प्रदीप राय,बलिस्टर राय,ज्ञानप्रकाश राय,रणजीत यादव , रामजी यादव, आदि लोगो ने स्वतंत्रता सेनानी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)