पीएनआर पब्लिक स्कूल शेरपुर कला में धूमधाम से मना दीपोत्सव कार्यक्रम

भांवरकोल: क्षेत्र के पीएनआर पब्लिक स्कूल में दीपावली के पावन पर्व पर  रंगोली प्रतियोगिता मनाया गया. जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया।

मौके पर प्रबन्धक अजयशंकर राय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूल की ओर से बच्चों के मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।उन्होंने कहा कि पटाखों से प्रदूषण फैलता है और मानव जीवन पर दूषित पर्यावरण का नुकसान होता है।

दीपावली के त्यौहार पर सांस्कृतिक पहलूओं पर प्रकाश डालते हुऐ बताया कि हमारे जीवन में इन त्यौहारों के महत्व के बारें में विस्तार से बताया तथा इन सांस्कृतिक मुल्यों को जीवन में उतारने की अपील की।रंगोली में छात्रों हुनर देखकर काफी प्रसन्न हुए।विद्यालय परिवार को दिपावली की शुभकामनाएं दी।