योगी सरकार में बने राज्य मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला सत्यदेव ग्रुप आफ कालेजेज के पूर्व में छात्र रहे,दौड़ी खुशी की लहर

गाजीपुर। आनंद स्वरूप शुक्ला जी वर्तमान सरकार में संसदीय कार्य राज्यमंत्री बनाए गए। वह सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस गाजीपुर के ब्लॉक में बाराचवर स्थित शिक्षण संस्थान, डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्म पुरम के शिक्षा स्नातक बीएड सन 2006 में प्रथम श्रेणी पास है। प्रारंभ से ही आनंद मेधावी छात्र रहे हैं। सतीश चंद्र कॉलेज बलिया से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्री इन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है। सतीश चंद्र कॉलेज बलिया के छात्र संघ के यह अध्यक्ष भी रह चुके हैं। डॉक्टर सानंद सिंह से प्रारंभ से ही बहुत मधुर संबंध रहे हैं। आनंद स्‍वरुप शुक्‍ला के पिताजी गणित के प्रवक्ता रहे हैं।

जिन्होंने अनेक अवसरों पर डॉक्टर सानंद सिंह के लिए पूजा प्रार्थना भी की है। आनंद स्वरूप शुक्ल के मंत्री बनते ही सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज गाजीपुर के शिक्षण संस्थाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। विशेष रुप से डॉ धीरेंद्र कुमार मिश्र प्राचार्य डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ने अपने यहां छात्रों में अध्यापकों में कर्मचारियों में मिष्ठान वितरण कराया और यह भी कहा मंत्री जी का कार्यक्रम अति शीघ्र, डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्म पुरम में होगा। हम सब लोग अभिभूत हैं कि हमारे यहां से पढ़ कर के कोई विद्यार्थी उत्तर प्रदेश सरकार बन कर के हमारे बीच में आएगा। यह हम सबके लिए गौरव का पल होगा। हम सब लोग उनका स्वागत करेंगे। प्रबंध निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह के साथ डॉक्टर दिग्विजय उपाध्याय ,इंजीनियर अजीत यादव ,अमित कुमार रघुवंशी, सुनील यादव, डॉक्टर तेज प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार सिंह ,सभी ने बधाई दिया है।