मुहम्मदाबाद: बाल गोपाल श्रीकृष्ण का छठिहार मना

दैनिक फॉर मिडिया-अजय कुमार यादव की रिपोर्ट

मुहम्मदाबाद/गाजीपुर:भगवान श्रीकृष्‍ण को जन्‍म लिए छह दिन हो गए। ऐसे में उनके छठिहार का उत्‍सव मनाया गया। यह कार्यक्रम अग्रवाल टोली स्थित राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित किया गया।श्री कृष्‍ण जन्‍मोत्‍सव के इस भव्‍य आयोजन में भजन मंडलियों ने भजनों से लोगों मंत्रमुग्‍ध किया।

कथा, कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण के बाद  एक भोज का आयोजन भी किया।इस सम्बन्ध में मंदिर के पुजारी पंडित भगवत प्रसाद तिवारी ने बताया कि जन्माष्टमी के छः दिन बाद छठिहार का आयोजन होता है। और डोल रखने और छठिहार का आयोजन गत 70 दसकों से होता आ रहा है। और वे पुरखों की इस परंपरा को कायम रखे हुए हैं। इस मौके संगीतज्ञ श्री रमाकान्त तिवारी, पत्रकार गोपाल सिंह यादव,शिवम गुप्ता,शिवम जायसवाल,पप्पू पटेल,गुड्डू वर्मा,कृष्ण,गोलू,भगत,चन्दन वर्मा,छांगुर कुशवाहा ,खुशी तिवारी,साक्षी,सृष्टि
सहित काफी संख्‍या में श्रद्धालु मैजूद रहे।