रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा गड़ही के पास रविवार की सुबह अप रेलवे ट्रैक के किनारे 42 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने शव को देखते ही पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर शव को कब्जे में मर्चरी हाउस भेजवा दिया।