गाजीपुर: मुहम्मदाबाद क्षेत्र के बच्छलपुर-रामपुर गंगा तट पर पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरु हो गया है।
लोक निर्माण विभाग के अशोक राय ने बताया की पीपा पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बहुत जल्द ही पीपा पुल तैयार करके आवागमन बहाल किया जाएगा।
गंगा का जलस्तर बहुत तेजी से नीचे घट रहा है। पुल के निर्माण में चुनौतियां बढ़ सकती है। रेत के उभरने से पहले पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरु नहीं हुआ तो चुनौतियां बढ़ सकती है।
