11वीं स्व.सुदामा राय स्मृति गणित – विज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न

गाजीपुर: मुहम्मदाबाद क्षेत्र के सुरतापुर स्थित एक कोचिंग संस्थान में एनo वीo पब्लिक प्राथमिक विद्यालय परसा के द्वारा 11वीं स्व.सुदामा राय जी की स्मृति में आयोजित  गणित – विज्ञान विषय की प्रतियोगिता करायी गयी। जिसमे क्षेत्र के स्कूल के छात्र प्रतिभाग किए।जिसका परीक्षा का रिजल्ट 7 नवम्बर को जारी किया जाएगा। और 11 नवम्बर को सफल छात्रो को  परसा के रामलीला मैदान  में पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार वितरण में कुल 52 सफल छात्रो को सम्मनित किया जाएगा। जिसमे छात्रो को तीन ग्रुप बनाया गया। तीनो ग्रुपो के प्रथम स्थान छात्र को साइकिल व दूतीय स्थान व तृतीय स्थान को विशेष पुरस्कार व अन्य सफल छात्रो को सांत्वना पुरस्कार सहित कुल 52 पुरस्कार बाटा जाएगा।

यह जानकारी संस्था के प्रबंधक श्यामलाकांत राय उर्फ पुतुल राय ने दी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सरिता राय, श्रीनाथ राय ,अवधेश राय ,विशाल यादव, सुनील खरवार, अनिल, राकेश ,आलोक,नर्गिस जहाँ ,सुधा शर्मा ,सोनम यादव ,रोशनी कुमारी,गीतांजलि राय,पूनम सैनी ,आराधना सिंह  मौजूद रही।