छठ पूजा को लेकर आठ नवंबर को अवकाश घोषित

गाजीपुर, संवाददाता। डीएम आर्यका अखौरी ने सात नवंबर को छठ पूजा के पर्व पर आठ नवबंर को अवकाश घोषित कर दिया है। डीएम ने बताया कि गाजीपुर में छठ पूजा धूमधाम से मनाया जाता है। श्रद्धालु गंगा घाट, तलाब, सहित अन्य नदियों पर पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चन करते है। श्रद्धालुओं को पूजा अर्चन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गयी है। गंगा घाटों की साफ सफाई के साथ लाइटिंग की भी व्यवस्था करायी जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे।