गाजीपुर: प्रधानमंत्री की ओर से संचालित आयुष्मन भारत योजना समाज के हर तबके के लिए वरदान साबित हो रहा है। अब समाज में 70 वर्ष या इससे उपर के बुर्जुर्गो के लिए अच्छी खबर है। अब ऐसे बुर्जुगों को पांच लाख तक का इलाज फ्री में होगा। शासन के निर्देश पर 70 वर्ष या इससे उपर के लोगों को आयुष्मान भारत का कार्ड बनाने का कार्य शुरू हो गया है। सीएमओ कार्यालय के रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को 310 बुर्जुगों को आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। केंद्र सरकार की ओर से गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वालों के लिए पांच लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू की गयी थी। लेकिन अब 70 वर्ष या उससे उपर के हर बुर्जुग को आयुष्मान कार्ड मिलेगा। सीएमओ कार्यालय सहित ब्लाकों में आयुष्मान कार्ड बनना भी शुरू हो गया है। इससे बुर्जुगों को बेहतर इलाज में सुविधा मिलेगी। आयुष्मान कार्ड बनने से बुर्जुगों को इलाज कराने को लेकर सोचने की जरूरत नहीं है। आयुष्मान के नोडल डा. आशीष ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2011 में गरीबी रेखा से जीवनयापन करने वालों के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी गयी थी। लेकिन अब 70 वर्ष या उससे उपर के बुर्जुगों का भी आयुष्मान कार्ड से आसानी बन जाएगा। इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। कहा कि जिस बुर्जुग के आधार कार्ड में 70 वर्ष या उससे उपर लिखा होने पर उनका आधार कार्ड बन सकता है
