फोर लेन मार्ग पर खड़े ट्रक को दूसरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, चालक खलासी घायल

मरदह : वाराणसी गोरखपुर फोर लेन मार्ग पर मरदह थाना के हैदरगंज चट्टी पर वाराणसी की तरफ से आ रही ट्रक ने खड़ी ट्रक को पीछे से तीव्र गति से टक्कर मार दिया। जिससे आगे वाली ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड पर जाकर पलट गयी। पलटी ट्रक में वाराणसी से किराने का सामान लेकर ट्रक चालक कमलेश यादव निवासी ग्राम बेलहरी थाना खानपुर मऊ जा रहा था । हैदरगंज चट्टी पर मऊ ट्रांसपोर्ट पर ट्रकों से सामान उतारने वाले मजदूर राजेन्द्र राजभर निवासी ग्राम हैदरगंज थाना मरदह को बैठाने के लिए ट्रक रोका था। मजदूर के बैठने दौरान पीछे से तीव्र गति से आ रही गिट्टी लदी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद किराना का सामान लदी ट्रक क्षतिग्रस्त होकर सर्विस रोड पर पलट गयी। टक्कर मारने वाली ट्रक का चालक क्षतिग्रस्त हाल में ट्रक को छोड़कर भाग गया। दुर्घटना में घायल पल्टी ट्रक के चालक कमलेश यादव एवं ट्रक पर सवार मजदूर राजेन्द्र राजभर का उपचार स्थानीय चिकित्सक के यहा कराया गया। मटेहु पुलिस चौकी प्रभारी देवेन्द्र यादव ने क्षतिग्रस्त दोनो ट्रकों को सड़क से हटवाया गया।