पद्मकुंज फाउंडेशन के अध्यक्ष ने की छठ पूजा:शेरपुर गंगा घाट पर परिवार संग दिया उदयमान सूर्य को अर्घ्य

गाजीपुर: सम्पूर्ण विश्व मे जहाँ उगते हुए सूर्य की पूजा होती है वहीं एकलौते सनातन के वाहक हिन्दुओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर विश्व के कोने कोने मे सनातन
का परचम फहराते हुए सूर्य षष्ठी व्रत उपासना (छठ पूजा) की।
छठ पूजा केवल लोक अस्था का पर्व ही नही बल्कि सनातन एकता के लिए दिन प्रति दिन वरदान ही साबित हो रहा है। इस भारत देश मे सनातन प्रेमियों ने बिना किसी छुआ छूत के एक ही घाट पर एक ही साथ मे गरीबी अमीरी , छोटी बड़ी विरादरी का भेद भाव न करते हुए महापर्व छठ पूजा बहुत धूम धाम से मनाई।


ये छठ पूजा देश ही नही बल्कि विश्व स्तर पर मनाई गई।उक्त बाते पद्मकुंज फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक त्रिलोकी नाथ राय  के शेरपुर कलां घाट पर अपने परिवार संग छठ पूजा मे सम्मिलित होते हुए कही।
समाजसेवीयो  के द्वारा व्रती महिलाओं की सुविधा हेतु रात्रि मे डी जे एवं विद्युत व्यवस्था सुचारु रूप की गई थी।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि  जयानन्द राय  द्वारा विद्युत व्यवस्था भी करवाई गई थी।
मौके पर प्रशासनिक कर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू ,रामनारायण राय , पम्पम राय, बबलू राय, सत्यम राय, मोनू राय, विपुल राय आदि श्रद्धाल उपस्थित रहे।